बरेकेलखुर्द में माता सावित्रीबाई फुले जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

सक्ति ज़िला के ब्लॉक जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बेरकेलखुर्द में समाज सुधार की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले बाई की जयंती बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम ग्राम संगठन के अध्यक्ष राजेश्वरी और सचिव महेश्वरी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

समारोह में स्पृष्टि महिला स्व सहायता समूह, माता अमरऊतीन, ज्योति, माता रमाबाई, संघर्ष, पीछे, बंजारी माता, सर्व सभ्यता, सावित्री ग्रोन, चंद्रहासिनी, दूर्ग और संजीवनी महिला समूहों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज की। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा, महिला अधिकार और सामाजिक समानता के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणा है।

 

जयंती के अवसर पर पूरे गांव में जानकारी दी गई और मोहल्लों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे गांव में शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाएँगी।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। यह आयोजन महिला समूहों की एकता और समाज सुधार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ।

Loading

EDITOR IN CHIEF at  | Website |  + posts