सालिकराम पटेल का खेल उजागर, बिना मेडिकल व डॉक्टर डिग्री कर रहा इलाज”

सक्ति जिला मुख्यालय सक्ती में मेडिकल दुकान की आड़ में एक फर्जी डॉक्टर द्वारा लोगों की जान से खिलवाड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सालिकराम पटेल नामक व्यक्ति के पास न तो डॉक्टर की डिग्री है और न ही मेडिकल स्टोर संचालन की कोई वैध डिग्री या लाइसेंस, इसके बावजूद वह वर्षों से मरीजों का इलाज कर रहा है।

आरोप है कि उक्त व्यक्ति खुद को डॉक्टर बताकर बीमार लोगों को इंजेक्शन, एलोपैथिक दवाइयां और गलत उपचार दे रहा है, जिससे मरीजों की हालत बिगड़ने की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गरीब और अनपढ़ मरीज उसकी बातों में आकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

यह पूरा मामला स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को भी उजागर करता है। लोगों ने जिला प्रशासन, कलेक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग से तत्काल जांच कर मेडिकल को सील करने और फर्जी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Loading

EDITOR IN CHIEF at  | Website |  + posts